
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 जनवरी 2026।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज़ी से जारी है। अब तक किसानों से कुल 13 लाख 6 हजार 929.60 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में उल्लेखनीय मात्रा में धान की आवक दर्ज की गई है। मेढ़ुका केंद्र में 1,03,408.40 क्विंटल, लरकेनी में 1,13,854 क्विंटल, धनौली में 98,364.80 क्विंटल, सिवनी में 85,375.20 क्विंटल तथा लालपुर में 97,438.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

इसी तरह पेण्ड्रा केंद्र में 79,920.80 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 81,985.20 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 69,788.80 क्विंटल, निमधा में 63,728 क्विंटल और खोडरी में 60,256.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। देवरीकला में 67,702 क्विंटल, गौरेला में 47,800.80 क्विंटल तथा मरवाही में 54,254.40 क्विंटल धान की आवक दर्ज हुई है।
अन्य केंद्रों में भी खरीदी जारी है, जिनमें परासी (60,141.20 क्विंटल), तरईगांव (53,699.60 क्विंटल), तेंदुमुड़ा (43,517.60 क्विंटल), बंशीताल (45,294.40 क्विंटल), कोडगार (34,784.40 क्विंटल), जोगीसार (25,389.20 क्विंटल) और बस्ती (20,225.60 क्विंटल) शामिल हैं।
प्रशासन के अनुसार धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। टोकन व्यवस्था, तौल और परिवहन की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित समय पर धान लाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




