भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रम्प का बड़ा ऐलान, भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक बातचीत आखिरकार निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच एक अहम ट्रेड डील की घोषणा करते हुए भारत पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया। इस फैसले को भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के लिहाज से बड़ी राहत माना जा रहा है।

दरअसल, अप्रैल 2025 में अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अगस्त में 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ लगाने की घोषणा की गई थी, जिससे भारत पर कुल टैरिफ बोझ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। अब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि रूस से तेल खरीद को लेकर लगाई गई 25 प्रतिशत पेनल्टी को हटाया जाएगा और भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत टैरिफ ही लागू रहेगा।

ट्रम्प ने इस फैसले से पहले सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर उन्होंने इस ट्रेड डील का ऐलान किया। अपने पोस्ट में ट्रम्प ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत उनके लिए सम्मान की बात थी और दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

ट्रम्प के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है। भारत अब अमेरिका से ज्यादा मात्रा में तेल खरीदेगा और जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला से तेल आयात के विकल्प पर भी विचार करेगा। ट्रम्प ने दावा किया कि इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जहां हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है।

इसके अलावा ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 46 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं, भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाकर शून्य करने की दिशा में भी कदम बढ़ाएगा।

ट्रम्प के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से वे राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील भारत-अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती देगी।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel