
छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026–27 के संकल्प बजट का स्वागत करते हुए भाजपा युवा नेता राजीव मुंदड़ा ने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का विजन डॉक्यूमेंट बताया है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी, संतुलित और दूरदर्शी विकास की मजबूत आधारशिला रखता है।
राजीव मुंदड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को नई ऊर्जा, नई सोच और नई रफ्तार देने वाला है। उन्होंने इसे देश के समग्र विकास के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बजट नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ का प्रभावी योगदान है।
उन्होंने बताया कि बजट में घोषित पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन — एआई मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन तथा स्टार्टअप-निपुण मिशन — प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप और कौशल विकास से जोड़ने का कार्य करेंगे। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

राजीव मुंदड़ा ने कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना विकास और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में काम कर रही है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए तैयार किया गया है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि ज्ञान से गति, विकास से विश्वास और अवसर से आत्मनिर्भरता की दिशा में एक स्पष्ट संकल्प है। यह प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने के साथ ही छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
भाजपा युवा नेता ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं से आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा तथा प्रदेश की जनता को विकास का व्यापक लाभ मिलेगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





