रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी!

भारत और न्यूजीलैंड की टी-20 टीमों के खिलाड़ी आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों टीमों का स्वागत किया गया, जिसके बाद खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी होटल के लिए रवाना हुए। शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कल शाम 7 बजे रायपुर में खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। पहली बार इतने बड़े स्तर पर टी-20 सीरीज के मुकाबले की मेजबानी को लेकर रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

मैच को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, होटल और अभ्यास स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी से रायपुर की खेल पहचान को नई मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय खेलप्रेमियों को विश्व स्तरीय क्रिकेट का रोमांच नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...