
अम्बिकापुर–उदयपुर, 29 जनवरी 2026।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की परसा ईस्ट एवं कांता बासन (PEKB) और परसा ओपनकास्ट कोल माइन ने ‘वार्षिक कोयला खदान सुरक्षा पखवाड़ा–2025’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रमुख पुरस्कार हासिल किए हैं। सुरक्षा, संचालन गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन और तकनीकी नवाचार के मानकों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों खदानों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।
पुरस्कार वितरण समारोह SECL के बैकुंठपुर क्षेत्र में DGMS के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें DGMS के महानिदेशक सहित खनन, यांत्रिक और विद्युत क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
PEKB OCM (ग्रुप-F, मेगा प्रोजेक्ट) ने माइन वर्किंग, डंप मैनेजमेंट एवं रिक्लेमेशन तथा नियर-मिस रिकॉर्ड कीपिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। Systematic Mining Practices (SMP) और Standard Operating Procedures (SOP) श्रेणी में द्वितीय तथा ओवरऑल श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल हुआ। आउटसोर्सिंग पार्टनर M/s करमजीत सिंह लिमिटेड को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिला। PEKB लगातार कई वर्षों से सुरक्षा प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करता रहा है।
परसा OCM (ग्रुप-D) ने अपने पहले ही वर्ष में माइन वर्किंग और डंप मैनेजमेंट में प्रथम, SMP-SOP में द्वितीय और ओवरऑल श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल कर मजबूत शुरुआत की। यह उपलब्धि खदान की अनुशासित कार्यप्रणाली और सुरक्षा-केंद्रित संस्कृति को दर्शाती है।
इन सफलताओं का श्रेय CoC सरगुजा क्लस्टर के नेतृत्व, क्लस्टर हेड श्री मुकेश कुमार, साइट प्रबंधन और सुरक्षा टीमों को दिया गया है। RRVUNL वर्ष 2012 से सुरक्षा-प्रथम नीति पर कार्यरत है और Dozer Push Mining, Slope Stability Radar Monitoring, Near-Miss Record System तथा बेहतर रिक्लेमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दे रहा है।
कंपनी ने भविष्य में भी सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और जिम्मेदार खनन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




