CBSE ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है और छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल ने सबसे अधिक 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इस साल टॉप 5 में चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, जो राज्य में छात्राओं की शानदार उपलब्धि को दर्शाता है।

अन्य टॉपर्स में काव्य अग्रवाल (98.25%), आर्ची पटेल (98%), इशिका अग्रवाल (97.50%), आद्या अग्रवाल (97.25%), और पूर्वी पारख (97%) का नाम शामिल है।
राज्य में इस बार 12वीं के लिए कुल 31,911 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 31,711 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियाँ थीं। ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है।

कुछ अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों में रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल (97.4%), कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी (92.89%), अश्विनी नगर से सिद्धार्थ शर्मा (92.4%), और रायपुर की वेदिका गर्ग (91.20%) शामिल हैं।
भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% स्कोर किया है, जबकि महासमुंद के जुड़वां भाई चंद्रकांत और चंद्रहास साहू ने भी 90% से अधिक अंक अर्जित कर सबका ध्यान खींचा है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





