CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम का किया शुभारंभ

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल डायलॉग्स डायलॉग-2 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए प्रदेश की नवीन औद्योगिक प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 एवं ऑनलाइन भूमि आवंटन एवं प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया। यह डिजिटल पहल उद्यमियों को भूमि आवंटन से जुड़ी जटिलताओं से मुक्त कर निवेश की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने में सहायक होगी।

डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब कोयला, लोहा, अयस्क, ऊर्जा, कृषि, एआई आधारित उद्योगों और नवाचार के क्षेत्रों में निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, राजीव अग्रवाल सहित कई उद्यमी और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel