CG BREAKING : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्कूल वैन हादसा, 15 बच्चे बाल-बाल बचे

Khabri Chai Desk : सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। जब बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैन ब्रह्मपुर से वृंदावन की ओर जा रही थी। वाहन में कंचनपुर स्थित एक निजी स्कूल के लगभग 14 से 15 छात्र सवार थे। हादसा फुलकोना गांव के पास हुआ, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है। कुछ बच्चों को मामूली खरोंचें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वाहन की स्थिति का निरीक्षण किया और स्कूल प्रबंधन से भी संपर्क किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना के पीछे चालक की लापरवाही, तकनीकी खराबी या अन्य कोई कारण था। प्रशासन ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel