CG BREAKING : तखतपुर में एयर गन से बंदर की हत्या, वन विभाग ने शुरू की जांच!

Khabri Chai Desk : तखतपुर जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बंदर की एयर गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।मामले का खुलासा तब हुआ जब मरे हुए बंदर का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में साफ बताया गया कि बंदर की मौत एयर गन की गोली लगने से हुई है। बंदर के शरीर से एयर गन के दो छर्रे भी बरामद किए गए हैं।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर रेंज के रेंजर ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) दर्ज की गई है। अब वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।फॉरेस्ट विभाग ने तखतपुर क्षेत्र में एयर गन रखने वालों की सूची तैयार करना भी शुरू कर दिया है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वन अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल वन्य जीवों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज को भी जागरूक होने की ज़रूरत है कि हर जीव का जीवन महत्वपूर्ण है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel