CG BREAKING : प्रोफेसर का शिकार बनी स्टूडेंट – मेडिकल कॉलेज में यौन शोषण का मामला

Khabri Chai Desk : रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा पर उनकी ही स्टूडेंट ने यौन शोषण, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मौदहापारा थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, डॉ. सिन्हा छात्रा को पिछले एक साल से परेशान कर रहे थे – वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज, केबिन में बुलाकर अनुचित व्यवहार और निजी जीवन में दखल जैसे कई आरोप सामने आए हैं।FIR के बाद से डॉ. सिन्हा फरार है।

जांच में सामने आया कि फरवरी में POSH एक्ट (रोकथाम, निषेध और निवारण) के तहत की गई शिकायत सही पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें HOD पद से हटाया गया। लेकिन उन्होंने न सिर्फ केबिन खाली नहीं किया बल्कि छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देने लगे।

इतना ही नहीं, डॉ. सिन्हा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2020 में सिकल सेल संस्थान के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी। इसके अलावा, 2014 में सरकार ने उनके खिलाफ “ब्रेक इन सर्विस” की कार्रवाई भी की थी क्योंकि वो छत्तीसगढ़ में पदस्थ रहते हुए मध्यप्रदेश में ड्यूटी कर रहे थे।स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को अप्रैल में शिकायत मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे डॉ. सिन्हा का मनोबल बढ़ता गया। मामला अब गंभीर मोड़ पर है और आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel