CG BREAKING : मैनपाट में भाजपा शिविर के लिए रवाना हुए शिवराज सिंह चौहान

Khabri Chai Desk : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अंबिकापुर पहुंचने के बाद वे सीधे मैनपाट रवाना हुए, जहां भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, समेत सभी मंत्री, विधायक और सांसद योग करते नज़र आए।योग प्रशिक्षकों ने सभी नेताओं को फेफड़ों को मजबूत रखने और मानसिक शांति पाने के लिए विशेष योगासन सिखाए। प्रशिक्षण शिविर में जनप्रतिनिधियों को न सिर्फ फिटनेस बल्कि बेहतर नेतृत्व के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

शिविर के पहले दिन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं की क्लास ली। उन्होंने सांसदों और विधायकों को जनता से जुड़कर काम करने की सीख दी और स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी हालात में भ्रष्टाचार से दूरी बनाए रखें।यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा संगठन की ओर से चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सरकार में कार्य करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क और नीतियों को बेहतर तरीके से समझाने और लागू करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

वरिष्ठ नेता अपने अनुभव साझा कर रहे हैं, जिससे नव-निर्वाचित प्रतिनिधि मार्गदर्शन पा सकें।मैनपाट की ठंडी वादियों में चल रहा यह शिविर संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यशैली को मजबूत करने का एक अहम मंच बनता जा रहा है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel