Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार और रायपुर पुलिस ने इन नागरिकों को रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए गुवाहाटी भेजा, जहां से उन्हें BSF के हवाले कर असम-बांग्लादेश बॉर्डर पर डिपोर्ट किया जाएगा।

https://khabrichai.com/cm-meets-jain-samaj-delegation-raipur-20251685-2/ CM साय ने की जैन समाज की सराहना, जैन प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
ये सभी घुसपैठिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ जिलों से पकड़े गए हैं। यह छत्तीसगढ़ की पहली औपचारिक डिपोर्ट कार्रवाई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान इंटेलिजेंस इनपुट और स्थानीय शिकायतों के आधार पर हुई थी। इनमें कई लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया गया है और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। राज्य के किसी भी हिस्से में घुसपैठियों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।जिन बांग्लादेशियों पर आपराधिक केस दर्ज हैं, उन्हें फिलहाल नहीं भेजा गया है। कोर्ट की सुनवाई पूरी होने के बाद ही उनकी डिपोर्ट प्रक्रिया की जाएगी। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज मामलों की सुनवाई प्रक्रिया चल रही है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





