Khabri Chai Desk :
मेष (Aries)
आज का दिन व्यापार के लिहाज से अनुकूल है। योजनाएं सफल होंगी और विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। काम में लापरवाही न करें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी।
वृषभ (Taurus)
लेन-देन में सावधानी रखें, पर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑनलाइन काम करने वालों को लाभ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई प्रॉपर्टी से जुड़ी संभावनाएं बन सकती हैं।
मिथुन (Gemini)
आज निर्णय सोच-समझकर लें और अजनबियों पर भरोसा न करें। नौकरी में टीमवर्क का लाभ मिलेगा। संतान से खुशी मिलेगी। यदि संपत्ति को लेकर कोई मामला लंबित था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
कर्क (Cancer)
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर वाहन या घर से संबंधित। किसी दूर के रिश्तेदार की याद सता सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य बन सकता है।
सिंह (Leo)
दबाव में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में मंदी की समस्या दूर हो सकती है। यात्रा की संभावना है। दूसरों के मामलों से दूर रहें और वाणी में संयम रखें।
कन्या (Virgo)
बढ़ते खर्चों पर ध्यान दें। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। विवाह प्रस्ताव से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। नई नौकरी या प्रॉपर्टी डील का अवसर मिल सकता है। कार्यों को टालना ठीक नहीं होगा।
Also Read : https://khabrichai.com/1923-2sukma-naxal-rehabilitation-niyad-nella-naar-yojana-2025/ आत्मसमर्पण माओवादि, सिलाई में हुए लीन
तुला (Libra)
दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद लाभ मिलेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया काम शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
वृश्चिक (Scorpio)
व्यवसायिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। पुरानी चुनौतियाँ दूर हो सकती हैं। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा।
धनु (Sagittarius)
दिन खास रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और धार्मिक यात्रा संभव है। रुके हुए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने से बचें।
मकर (Capricorn)
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। नया घर खरीदने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई बहकाने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। प्रमोशन संभव है, लेकिन लोग आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
बिजनेस के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। पार्टनरशिप में नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें। माता की सेहत पर ध्यान दें। निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मीन (Pisces)
परोपकार में रुचि रहेगी। भागदौड़ भरा दिन रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
