Khabri Chai Desk :
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में पुरानी समस्याएं हल होंगी और उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा और आप नई ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी पुरानी देनदारी की वापसी संभव है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृष राशि:
आय में वृद्धि के संकेत हैं। कोई पुरानी गलती याद दिला सकती है, जिससे सीख मिलेगी। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कोई संपत्ति संबंधी निर्णय आपके पक्ष में होगा।
मिथुन राशि:
दिन सामान्य रहेगा। कई काम एक साथ करने की वजह से मन विचलित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी और नए व्यापार की योजना बन सकती है। रिश्तों में सावधानी रखें।
कर्क राशि:
मानसिक रूप से अस्थिरता रह सकती है। काम में मन नहीं लगेगा और थकान महसूस होगी। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकता है। जोखिम भरे फैसले से बचें और सेहत को नजरअंदाज न करें।
सिंह राशि:
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक तनाव या जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आय और खर्चों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कन्या राशि:
सेहत को लेकर सतर्क रहें, बाहर का खाना टालें। काम का तनाव बढ़ सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। लेनदेन में सावधानी रखें और बहस से बचें।
Also Read : https://khabrichai.com/1968-2swachhta-sangam-2025-chhattisgarh-nagar-nikay-award/ CM विष्णु देव साय ने पखारे सफाई दीदियों के पैर – जानिए क्यों मिला छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में देशभर में सम्मान!
तुला राशि:
बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक राशि:
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। पार्टनरशिप में काम लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि:
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी राहत महसूस करेंगे। पुराने लेनदेन से समस्या आ सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।
मकर राशि:
आप ऊर्जावान रहेंगे और कार्यों पर पूरा फोकस रहेगा। घर खरीदने की योजना पर काम हो सकता है। राजनीति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें।
कुंभ राशि:
नौकरी में असंतोष रह सकता है। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। पारिवारिक समय अच्छा रहेगा।
मीन राशि:
जरूरतें पूरी होंगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। वाहन खराबी से धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस योजनाएं लाभ देंगी। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।
