बरपाली गांव में शराब दुकान पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट

Khabri Chai Desk : कोरबा जिले के बरपाली गांव में अंग्रेजी शराब दुकान और उससे जुड़े अहाता सेंटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ताजा मामले में अहाता सेंटर संचालक राजेश शर्मा और पड़ोसी दुकानदार कैला रात्रे के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था जो रविवार को हिंसक हो गया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

 

राजेश शर्मा ने कैला रात्रे पर आरोप लगाया है कि वह अपने घर और दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाती हैं और यही विवाद की जड़ है। उन्होंने इस संबंध में जिला आयुक्त से शिकायत भी की है।वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वीडियो की जांच की जा रही है।

Also Read : https://khabrichai.com/placement-camp-dhamtari/  धमतरी में प्लेसमेंट कैम्प, सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती

इस बीच, गांव में पहले से ही शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर बैठक चल रही थी, जहां ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध और युवाओं पर नशे के प्रभाव को लेकर नाराजगी जताई।घटना के बाद प्रशासन पर विवाद सुलझाने और माहौल सामान्य करने का दबाव बढ़ गया है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://whatsapp.com/channel/0029Vac2scl0lwgkllUaNg24

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel