Khabri Chai Desk : पीसीबी ट्रॉफी (Parsa Coal Block) फ्लडलाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत तारा हाई स्कूल मैदान में शानदार तरीके से हुई। यह आयोजन RRVUNL, Adani Enterprises Limited और Adani Foundation की CSR पहल के तहत खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक भुल्लन सिंह मरावी (Premnagar, Surajpur) ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

टूर्नामेंट का पहला मैच Morga vs Ambikapur टीम के बीच खेला गया, जिसमें Ambikapur टीम ने जीत हासिल की। आयोजकों के अनुसार कुल 32 ग्रामीण क्रिकेट टीमों को शामिल किया गया है, जो खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों से आई हैं। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 27 नवंबर 2025 को होगा।
Also Read : हिडमा का अंत: बस्तर में नक्सलवाद के काले अध्याय पर विराम https://khabrichai.com/hidma-killed-confirmation-sukma-celebration/
कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे — जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, उपमुख्य अभियंता, सरपंच, उपसरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि।

स्थानीय दर्शकों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों ने इसे अपने करियर के अवसर के रूप में सराहा।
आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों को फ्लडलाइट क्रिकेट का अनुभव देने और भविष्य में उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का प्रयास है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






