CG BREAKING : बस्तर हुआ मलेरिया मुक्त,72% तक घटी मलेरिया दर, कैसी मिली इतनी बड़ी सफलता

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ सरकार के ‘मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान को बस्तर संभाग में बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया प्रभावित इस संवेदनशील और जनजातीय क्षेत्र में मलेरिया की धनात्मक दर (Positivity Rate) में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मलेरिया दर में आई गिरावट 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बस्तर में मलेरिया धनात्मक दर 4.60% से घटकर 0.46% पर आ गई है। वहीं 2015 की तुलना में 2024 में मलेरिया के मामलों में 72% की गिरावट दर्ज की गई है।

API में भी उल्लेखनीय गिरावट

राज्य का API (Annual Parasite Index) 2015 में 5.21 था, जो 2024 में घटकर 0.98 रह गया। बस्तर संभाग का API भी इसी अवधि में 27.4 से घटकर 7.11 तक आ गया है। 2023 की तुलना में 2024 में मलेरिया केसों में 8.52% की कमी भी दर्शाई गई है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा –

“मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ हमारी जन-केंद्रित सोच और समर्पित स्वास्थ्य प्रयासों का परिणाम है। बस्तर जैसे क्षेत्र में मलेरिया पर नियंत्रण स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों और अधिकारियों की संयुक्त मेहनत का प्रमाण है।”

 स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताए प्रयास
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार पूरे छत्तीसगढ़ को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत:

मच्छरदानियों का वितरण,घर-घर जाकर स्क्रीनिंग और इलाज,जागरूकता अभियान और विशेष निगरानी कार्य किए गए हैं।

2024 में अभियान के 10वें और 11वें चरणों में ये प्रयास और तेज़ किए गए, जिससे मलेरिया नियंत्रण को नई दिशा मिली।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel