CG BREAKING : भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा: 30 जुलाई से शुरू

Khabri Chai Desk : दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक श्री शिवपुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा वाचन करेंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कथा स्थल को विशाल धार्मिक उत्सव में बदलने की योजना है।

https://khabrichai.com/1693-2illegal-bangladeshi-deported-raipur  30 बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ से डिपोर्ट, BSF को सौंपे गए !

14 जुलाई को कथा स्थल पर भूमि पूजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजक दया सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर भूमि पूजन सम्पन्न किया गया। इसके साथ ही पांच भव्य पंडालों के निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो चुकी है, ताकि लाखों श्रद्धालु एक साथ बैठकर कथा का श्रवण कर सकें।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और मार्गदर्शन केंद्र शामिल हैं। आयोजन स्थल पर कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया है।

आयोजक मंडल का दावा है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक कथा महोत्सव होगा।गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का आयोजन हो रहा है, और हर बार यह कार्यक्रम भक्तों के लिए आस्था का केंद्र रहा है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel