रायपुर को जाम से मिलेगी राहत: एक साथ बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज, बजट मंजूर

Khabri Chai Desk : रायपुर की 25 लाख से अधिक आबादी के लिए राहत भरी खबर है। शहर में पहली बार एक साथ 7 नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और लोक निर्माण विभाग ने एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
पीडब्ल्यूडी ने ट्रैफिक जाम और हादसों वाले इलाकों की पहचान कर ओवरब्रिज निर्माण का प्लान तैयार किया है। इन ब्रिजों से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी, साथ ही हर मार्ग पर 15-20 मिनट की समय बचत होगी।

मुख्य ओवरब्रिज लोकेशन:
  1. कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट: 50 करोड़ की लागत से 1.5 किमी लंबा ओवरब्रिज।
  2. फुंडहर चौक से टेमरी: 30 करोड़ की लागत से 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर।
  3. अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल: 40 करोड़ की लागत से निर्माण, एमएमआई चौक से द्रोणाचार्य चौक तक।
  4. गुढ़ियारी से एक्सप्रेस-वे लिंक: शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की ओर, सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा।
  5. मोवा: खालसा स्कूल से रिलायंस मार्ट तक, अनुमानित लागत 135 करोड़।
  6. भनपुरी चौक: 40 करोड़ की लागत, जहां 50,000+ वाहन रोजाना गुजरते हैं।
  7. खारुन नदी ब्रिज: रायपुर-पाटन को जोड़ेगा, लागत लगभग 60 करोड़, रोज़ 80,000 वाहनों को राहत।
PWD मंत्री अरुण साव के अनुसार, यह प्रोजेक्ट रायपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। ओवरब्रिज बनने से यातायात सुगम होगा और हादसे कम होंगे।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel