एशिया कप 2025 में महासमुंद की दिव्या रंगारी भारतीय अंडर-16 टीम में चयनित…

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर है। महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी का चयन भारतीय अंडर-16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम FIBA अंडर-16 वूमेंस एशिया कप 2025 में हिस्सा लेगी, जो 13 से 19 सितंबर तक मलेशिया के सेरेम्बन में आयोजित होने जा रहा है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसके लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है।
दिव्या रंगारी
भारतीय टीम के चयन से पहले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 10 अगस्त से 12 सितंबर तक चेन्नई के नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित किया गया। इसी कैंप के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ से चयनित दिव्या रंगारी के प्रदर्शन ने कोच और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

Also Read : https://khabrichai.com/ganesh-visarjan-raipur-2025/ रायपुर गणेश विसर्जन 2025: जानें झांकियों का पूरा रूट, ट्रैफिक डायवर्ट और सुरक्षा की खास तैयारी

दिव्या रंगारी का सफर बेहद प्रेरणादायी रहा है। वह महासमुंद के मिनी स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने मालदीव में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित अंडर-16 एशिया कप SABA क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर एशिया कप 2025 के लिए क्वालीफाई किया था। दिव्या ने इस प्रतियोगिता में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी।

सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

दिव्या के चयन से महासमुंद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। महासमुंद मिनी स्टेडियम में हर दिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चे बास्केटबॉल का अभ्यास करते हैं। यहां से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
अब सभी की निगाहें मलेशिया में होने वाले FIBA U-16 Women’s Asia Cup 2025 पर टिकी हैं, जहां दिव्या रंगारी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel