Khabri Chai News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और उन्हें एक-एक कर खत्म किया जा रहा है। इसी क्रम में बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। पूरे ऑपरेशन पर बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव खुद नजर बनाए हुए हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Also Read : https://khabrichai.com/chief-minister-vishnu-dev-sai-will-participate-in-bastar-dussehra/ 75 दिन चलने वाले बस्तर दशहरा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में बीते कुछ समय से सुरक्षाबलों ने आक्रामक रुख अपनाया है। बीते गुरुवार को भी गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की थी। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष नक्सली नेता और सीसी मेंबर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण भी शामिल था। उस पर विभिन्न राज्यों में कुल 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta।
बीजापुर की इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां लंबे समय से बढ़ी हुई थीं और ग्रामीण अक्सर उनके दबाव में जी रहे थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों के हौसले पस्त होंगे और इलाके में शांति बहाली की दिशा में यह कदम अहम साबित होगा।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





