रायपुर में NUDE PARTY पोस्टर वायरल, मचा हंगामा…

Khabri Chai Desk : राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक और चौंकाने वाला पोस्टर वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस पोस्टर में “NUDE PARTY” आयोजित करने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि पार्टी में युवक और युवतियां बिना कपड़ों के शामिल होंगे।

यह पोस्टर सामने आते ही शहरभर में सनसनी फैल गई। समाज के विभिन्न वर्गों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग इसे रायपुर जैसे सांस्कृतिक शहर की छवि खराब करने की साजिश बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे युवाओं को भटकाने का प्रयास मान रहे हैं। पोस्टर में पार्टी की तारीख शनिवार बताई गई है, लेकिन स्थान और आयोजकों की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Also Read : https://khabrichai.com/raipur-science-college-dead-body-found/ रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

सूत्रों के अनुसार, यह मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है। साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्टर वायरल होना गंभीर चिंता का विषय है। अगर वास्तव में इस तरह की पार्टी आयोजित की जाती है तो आयोजकों और प्रतिभागियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

शहर में चर्चा है कि यह या तो किसी गुप्त ग्रुप की हरकत है या फिर रायपुर की छवि खराब करने की कोशिश। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी और अश्लील पोस्टर पर विश्वास न करें और तुरंत इसकी शिकायत करें। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है।
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel