Khabri Chai Desk : पुलिस ने गाय तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के एक वाहन मालिक को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और ओडिशा में छिपकर तस्करों को गाड़ियां उपलब्ध कराता था। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, दो दिन पहले पुलिस ने खूंटाघाट के पास नाकेबंदी कर 17 गायों से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। इस दौरान कुरैशी गैंग के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को गाय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज की थी।
Also Read : https://khabrichai.com/raipur-nude-party-poster-viral/ रायपुर में NUDE PARTY पोस्टर वायरल, मचा हंगामा…
इसी कड़ी में पुलिस ने रायपुर के हसदा अभनपुर निवासी गुरुवेंद्र नागरची (29) को ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कोमना इलाके से गिरफ्तार किया। वह वहीं छिपकर तस्करों को गाड़ियां मुहैया कराता था और पकड़े जाने की स्थिति में उनकी मदद करता था।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’App Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ओडिशा के अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक और एक पिकअप जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि गाय तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस कार्रवाई को पुलिस ने तस्करों के खिलाफ “एंड टू एंड” ऑपरेशन का हिस्सा बताया है। लगातार हो रही छापेमारी से तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





