छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अधिकारियों का तबादला

Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े कई अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उच्च न्यायालय स्थापना में महापंजीयक के पद पर पदस्थ किया गया है।

Also Read : इंस्टाग्राम स्टंट का शौक पड़ा भारी, 6 युवक गिरफ्तार https://khabrichai.com/dangerous-stunt-dantewada-youth-fined/

वहीं, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर कार्यरत मनीष कुमार ठाकुर को अब महापंजीयक (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य मंसूर अहमद, जो वर्तमान में उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना अधिकार) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अब रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर पदस्थ किया गया है।
इन तबादलों और नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट प्रशासनिक ढांचे में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel