Khabri Chai Desk : तिल्दा नेवरा पुलिस ने निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रामेश्वर आडिल, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका, जो स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम खपरीकला में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान 8 एम.एम. की एम.एस. प्लेट चोरी हो गई है।

Also Read : तीन बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, लौटे मुख्यधारा में https://khabrichai.com/three-naxalites-surrender-in-telangana-bijapur-2025/
घटना 8 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे की है, जब चौकीदार गोविंद निषाद ने देखा कि कुछ लोग गैस कटर से प्लेट काटकर चारपहिया वाहन में लादकर ले जा रहे हैं। शिकायत के बाद थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 452/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार (35) और दीप साहू (38), दोनों निवासी नेवरा, के रूप में की। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन एम.एस. प्लेट और चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (सीजी 04 एनके 3677) बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹3.10 लाख आंकी गई है।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





