Khabri Chai Desk : राज्य सरकार के “सुगम और सुरक्षित सड़कों वाले छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क मरम्मत और सुधार कार्यों पर तेजी से काम कर रहा है। सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अंबिकापुर द्वारा 30 मार्गों पर लगभग 195 किलोमीटर लंबाई में बीटी पैच रिपेयर कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए 654.85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सभी 30 मार्गों को 6 समूहों में बांटकर निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है और कार्यादेश जारी हो चुके हैं। अब तक लहपटरा–बेलखरिखा, अमगसी–चैनपुर, जरहाडांड़–मुन्दाराडांड़ और मेण्ड्रा–हरिहरपुर–करजी मार्गों पर मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में अंबिकापुर–प्रतापपुर, केदमा–बनकेसमा, और दरिमा–लखनपुर मार्गों पर कार्य तेजी से जारी है।
Also Read : हाथियों का आतंक: श्मशान घाट में मचा हड़कंप https://khabrichai.com/hathiyo-ka-aakraman-shmashan-ghat-jashpur/
अब तक 53 किलोमीटर सड़कों का काम पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 142 किलोमीटर का कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। विभाग ने बताया कि सभी कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप हो रहे हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इन सड़कों के सुधरने से सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






