Khabri Chai Desk : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता और रोजगार को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में प्रदेश में बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में राज्य में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या कितनी है। इस पर जवाब देते हुए रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 तक प्रदेश में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक मानते हुए रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रही है। वर्तमान में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या करीब 15 लाख तक पहुंच गई है।
Also Read : XUV कार की टक्कर से शिक्षक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा https://khabrichai.com/gpm-road-accident-teacher-death/
मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने बेरोजगारी भत्ता दिए जाने को लेकर सवाल उठाया। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बना रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब योजना बंद नहीं हुई है तो बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया जा रहा। इस मुद्दे पर सदन में माहौल गर्म हो गया और अंततः विपक्ष ने वॉकआउट किया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






