राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. 10वीं और 12वीं के मेरिट में आए छात्रों को सरकार IPL मैच दिखाएगी. 10 मई 2026 को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए छात्रों को उनके शिक्षकों के साथ भेजा जाएगा. उन्हें सुबह 10 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. खास बात यह है कि छात्रों के टिकट, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है

CG Board Merit List Students: छत्तीसगढ़ में इस बार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए खास तोहफा दिया जा रहा है. 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को अब IPL मैच दिखाया जाएगा. राज्य सरकार ने इसे छात्रों के उत्साह और मेहनत को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में लिया है. इस फैसले के बाद छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, खासकर उन बच्चों में जो क्रिकेट के शौकीन हैं और स्टेडियम में लाइव मैच देखने का सपना देखते हैं.
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





