प्यार, धोखा और डबल मर्डर

शादी करने के दबाव से बचने के लिए युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात का राज खुलने के डर से उसकी मासूम बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि युवक लंबे समय से महिला के संपर्क में था, लेकिन जब उस पर शादी का दबाव बढ़ने लगा तो उसने दोनों की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी ने पहले प्रेमिका का गला रेता और फिर बच्ची की भी निर्ममता से हत्या कर दी।

रायपुर में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की अपील को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। - Dainik Bhaskar

इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को पूरी तरह सही ठहराते हुए कहा कि यह अपराध बेहद क्रूर, बर्बर और समाज को दहला देने वाला है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी ने न सिर्फ एक महिला का भरोसा तोड़ा, बल्कि एक मासूम बच्ची की जिंदगी भी छीन ली, जो किसी भी सभ्य समाज में अक्षम्य अपराध है। अदालत ने साफ कहा कि ऐसे मामलों में नरमी दिखाना न्याय के साथ अन्याय होगा। फैसले में यह भी कहा गया कि आरोपी ने पूरी योजना और निर्दयता के साथ वारदात को अंजाम दिया, इसलिए उसकी सजा में किसी तरह की राहत देने का कोई आधार नहीं बनता।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel