बेटे ने की परिवार के 4 लोगों की हत्या, संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष

जांजगीर-चांपा, जिले के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतक के बेटे ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अंजाम दिया। घटना के पीछे लंबे समय से चल रहा पारिवारिक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। सभी के शव निर्माणाधीन मकान में खाट पर खून से लथपथ हालत में मिले। हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक परिवार में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोना साय कश्यप का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व में अपने बड़े भाई की हत्या भी की थी, जिसके चलते वह करीब 15 साल तक जेल में रहा। जेल से रिहा होने के बाद भी परिवार में विवाद खत्म नहीं हुआ और तनाव लगातार बढ़ता गया।

गुरुवार सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मजदूर मौके पर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel