NEET UG Re-Exam 2026 की नई तारीख घोषित, इस दिन फिर होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार NEET UG Re-Exam 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह फैसला पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद लिया गया है।इससे पहले 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और कथित पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से NTA ने दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया।NTA के मुताबिक उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। पहले से भरे गए आवेदन फॉर्म और परीक्षा शहर की जानकारी मान्य रहेगी। छात्रों के लिए नए एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

परीक्षा को लेकर लाखों छात्रों और अभिभावकों में लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। नई तारीख घोषित होने के बाद अब छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।NTA ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या फर्जी खबर पर भरोसा न करें।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel