हैदराबाद में IPL सट्टे का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया, दुर्ग पुलिस ने 13 सटोरियों को दबोचा

Durg पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद में संचालित एक बड़े सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। छावनी थाना और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में करोड़ों रुपए के लेनदेन और संगठित सट्टा सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 16 मई 2026 को जावेद अख्तर और आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक खातों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्लम एरिया और अन्य लोगों से संपर्क कर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद बैंक पासबुक, एटीएम, चेकबुक और नए सिम कार्ड 25 हजार रुपए प्रति सेट के हिसाब से कुरूद निवासी कुणाल वर्मा को बेचे जाते थे।जांच में पता चला कि कुणाल वर्मा इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जो sat sport book और अन्य ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल चलाता था। वह इन म्यूल अकाउंट्स का उपयोग सट्टे की रकम जमा करने और निकालने में करता था। पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि हैदराबाद के अल्फापुरम स्थित एसएस रेसिडेंसी और शमसाबाद की नक्षत्र सोसायटी से IPL सट्टा ऑपरेट किया जा रहा था।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्की साहू, अभिषेक भारती, गुफरान खान, राजकुमार पासवान, तुकेश्वर साहू, जेद खान, के. श्रीनु, शेख सद्दाम, विकास राय, विकास निषाद, रोहित चौहान, कुणाल वर्मा और प्रतीक पटेल को गिरफ्तार किया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन, 23 पासबुक, 107 एटीएम कार्ड, करीब 20 सिम कार्ड और 2 लाख 57 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में अब तक करीब 5 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का पता चला है और कई बैंक खातों की जांच जारी है।

IPL मैच में सट्टा लगाते सटोरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोबाइल सहित कैश  बरामद.. | Bookie Betting Ipl Match Mobile Cash

दुर्ग पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी हैं। पुलिस अब सट्टा नेटवर्क से जुड़े ऊपरी पैनल और फाइनेंसरों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्तियों का विवरण भी खंगाला जा रहा है और म्यूल अकाउंट संचालित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने बताया कि IPL सीजन 2026 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक 14 बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जिन खातों का उपयोग सट्टे में किया जा रहा था, उनसे जुड़े 63 साइबर शिकायतें भी दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel