जनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीला सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Janakpur में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 14 नग ओनेरेक्स नशीला सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक MCB Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से नशीला सिरप लेकर बिक्री के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक कमलेश देवांगन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने देवगढ़ मेन रोड जनकपुर के पास घेराबंदी कर जनकपुर संगम चौक निवासी निखिल शर्मा उर्फ शनि (32 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14 बोतल ओनेरेक्स नशीला सिरप बरामद किया गया। आरोपी के पास से किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई से जुड़ा हो सकता है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि सिरप कहां से लाया गया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी।

थाना जनकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश देवांगन, उपनिरीक्षक जगदेव कुशवाहा, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप बागीस, संजय पाण्डे, आरक्षक रवि सिंह और सूर्यपाल सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे से बचाने और अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel