CG News : सुशील सलाम, कांकेर. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी का गुस्सा फूट पड़ा. अपने कार्यकर्ताओं के साथ महिला विधायक ने शुक्रवार देर रात तक बेलवापानी रेत खदान में धरना दिया. घंटों तक कार्रवाई की मांग करने पर प्रशासन ने वाहनों को जब्त किया. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पुलिस थाना घेराव करने की चेतवानी दी है. जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर ब्लॉक के बेलवापानी रेत खदान में अघोषित क्षेत्रों से भी मशीनों के जरिए रेत निकला जा रहा है. आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे शासन के निर्देशों और पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन हो रहा है.

लगातार शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी खुद खदान क्षेत्र पहुंची और वहां की स्थिति का जायजा लिया। विधायक का कहना है कि उस वक्त मौके पर करीब 14 वाहनों को  मौके पर पाया, जिसमें से एक चेन माउंटेन थी। इन वाहनों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन से मांग की गई. करीब शाम 7 बजे वह यहां पहुंची थी, लेकिन रात के 1 बजे प्रशासन पहुंचा और चैन माउंटेन को सील किया है.

विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि लगातार अवैध उत्खनन के कारण भविष्य में रेत न मिलने का संकट हो सकता है. वह चाहती है कि तय नियमों के अनुसार रेत खनन का काम हो और स्थानीय ट्रैक्टर वाहन मालिकों को काम मिले. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं न कहीं शासन और प्रशासन के लोगों की इसमें संलिप्तता है. इसी कारण कार्रवाई के लिए इतना समय लगा.

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.