सड़क निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी, दंतेवाड़ा के प्रभारी CMO निलंबित

दंतेवाड़ा। नगर पंचायत दंतेवाड़ा में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रमेश कुमार ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की है।

Dantewada News: CMO निलंबित: तिरपाल व मतदान कर्मियों के चाय नाश्ते का पैसा  खा गए सीएमओ, कलेक्टर ने किया निलंबित | Dantewada News: CMO suspended: CMO  ate tarpaulin and tea and ...

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितता और कदाचार की पुष्टि होने पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्रतिवेदन शासन को भेजा। इसके आधार पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया।

मामला नगर पंचायत दंतेवाड़ा के वार्ड क्रमांक-11 में बजरंगबली मंदिर से लगनी बाई के घर तक निर्मित सीसी रोड से जुड़ा है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने के बाद कोर कटिंग परीक्षण कराया गया। जांच में सड़क की मोटाई निर्धारित मानक एम-30 के अनुरूप नहीं पाई गई।

जांच के दौरान एक और गंभीर तथ्य सामने आया। अधिकारियों को सीएमओ के कार्यालय कक्ष से शराब की बोतल भी मिली, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।

शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सीएमओ को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच की आगे की कार्रवाई जारी है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel