विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

News:
विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा अपनी सीएसआर टीम के सहयोग से तमनार क्लस्टर के समीप स्थित मिलूपारा, सीदारपारा और खम्हरिया में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण” थीम पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बच्चों, ग्रामीणों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की सामूहिक शपथ के साथ हुई। प्रतिभागियों ने प्रकृति की रक्षा, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में 70 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, जैव विविधता, वन संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर और लिखे गए स्लोगन पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता और संवेदनशीलता को दर्शाते नजर आए।

इस दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की भी जानकारी दी गई। उन्हें पौधारोपण, प्लास्टिक के सीमित उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण तथा स्वच्छता अपनाने के महत्व के बारे में बताया गया। इसी क्रम में आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में कुल 500 पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह बढ़ा और उन्हें भविष्य में भी ऐसे अभियानों से जुड़ने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का सफल आयोजन अदाणी फाउंडेशन, सीएसआर टीम, तमनार क्लस्टर और CSPGCL के सहयोग से संपन्न हुआ।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel