छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दीपक बैज ने प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषित

मिशन 2028 की तैयारी ! प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नई नियुक्तियां; तात्कालिक प्रभाव से आदेश लागू

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने संगठन को वैचारिक और रणनीतिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी गई है। इस नई संगठनात्मक सर्जरी के तहत पार्टी ने कई दिग्गज और तेजतर्रार चेहरों को ‘मुख्य प्रवक्ता’ और ‘वरिष्ठ प्रवक्ता’ के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन दिग्गजों को सौंपी गई कमान: देखें पूरी सूची

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नियुक्तियां दो मुख्य श्रेणियों—मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में की गई हैं:​पार्टी की बात को प्रमुखता और मजबूती से मीडिया के सामने रखने के लिए 5 वरिष्ठ और मुखर नेताओं को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है:

  • आर.पी. सिंह
  • अमित श्रीवास्तवध
  • धनंजय सिंह
  • सुरेन्द्र वर्मा
  • वंदना राजपूत

2. वरिष्ठ प्रवक्ता

​इसके साथ ही तीन अनुभवी नेताओं को वरिष्ठ प्रवक्ता पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • नितिन भंसाली
  • सत्यप्रकाश
  • अभयनारायण राय

राजनीतिक गलियारों में मायने : जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों और राज्य सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस ने अपनी मीडिया और संचार टीम को री-स्ट्रक्चर (पुनर्गठित) किया है। युवा, आक्रामक और अनुभवी चेहरों के इस संतुलन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस आने वाले दिनों में और अधिक आक्रामक रुख अख्तियार करने के मूड में नजर आ रही है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel