CG Politics: राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने बुलाई विधायकों की अहम बैठक

। छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक कल यानी बुधवार शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी। विधायक दल के सचिव ने सभी भाजपा विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने सोमवार शाम लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में अगले सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन होगा। मानसून सत्र से करीब एक सप्ताह पहले पहली बार भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जा रही है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने बुलाई विधायकों की बैठक

13 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा, जो 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel