Chhattisgarh Weather: बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन का असर, अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। हालांकि, अब तक राज्य में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन इलाकों में बदलेगा मौसम! बारिश का भी  अलर्ट - bay of bengal depression imd weather alert tamilnadu heavy rainfall  indian ocean amlbs - AajTak

मानसून ट्रफ और डीप डिप्रेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, दतिया, रीवा, डाल्टनगंज और जमशेदपुर होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के केंद्र से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अंबिकापुर रहा सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

नवागढ़ में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर बारिश

रविवार को नवागढ़ में सर्वाधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा भटगांव, पिथौरा और भिलाईगढ़ में 7 सेमी, सरायपाली में 6 सेमी, अर्जुन्दा, सोनाखान, सेवरीनारायण, गिरौदपुरी, सरसींवा, बसना और राजनांदगांव में 5 सेमी बारिश हुई। लाल बहादुर नगर, चांपा, जांजगीर, पामगढ़ और नगरी में 4 सेमी, जबकि धमतरी, कुकरेल, पलारी, बिहनीडीह और घरघोड़ा में 3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में यलो अलर्ट भी जारी

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel