प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को मिलेगी 16 लाख की आर्थिक सहायता, शासन ने स्वीकृत की राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्राकृतिक आपदाओं में जनहानि से प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई चार मौतों के मामलों में प्रभावित परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

शासन के नियमानुसार प्रत्येक प्रकरण में पात्र हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।

कुएं में डूबने से हुई थी मौत

तहसील सन्ना के ग्राम चम्पा निवासी स्वर्गीय हनुमान, पिता कोतो राम की 5 सितंबर 2022 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इस मामले में मृतक के निकटतम वैध वारिस उनके चचेरे भाई डबलू राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Flood Relief Fund: असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार  देगी 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान | Chhattisgarh Government  Toprovide Rs 5 Crore Aid ...

सर्पदंश से मौत के मामले में भी सहायता

तहसील दुलदुला के ग्राम लोरो निवासी स्वर्गीय आलिशा बाई, पिता जयनंदन राम की 2 जुलाई 2024 को सर्पदंश के कारण मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस पिता जयनंदन राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

बांध के पानी में डूबने से हुई थी मौत

तहसील मनोरा के ग्राम भीमसेला निवासी स्वर्गीय प्रदीप तिर्की, पिता अंधेरियस तिर्की की 1 मई 2024 को बांध के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक के वैध वारिस पिता अंधेरियस तिर्की तथा पुत्रियां निशा तिर्की और मनीषा तिर्की को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

तालाब में डूबने से मौत, परिवार को 4 लाख की मदद

तहसील बगीचा के ग्राम रेंगोला निवासी स्वर्गीय अनिस टोप्पो, पिता अंकित टोप्पो की 5 अप्रैल 2026 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इस प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस माता साधना टोप्पो और पिता अंकित टोप्पो को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इस तरह जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से हुई चार जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को कुल 16 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी। शासन की यह सहायता ऐसे परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel