धमतरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ईसाई प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए सामने आए आवेदनों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने ग्रामीण स्तर पर सक्रियता बढ़ाई है। संगठन ने जिले के विभिन्न आदिवासी समाज प्रमुखों और पदाधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक आयोजित करने और ग्रामीणों से संवाद करने की अपील की है।

आवेदन करने वालों से संवाद की अपील
सर्व आदिवासी समाज की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले लोगों से समाज की परंपरा, संस्कृति, आस्था और सामुदायिक हितों को लेकर बातचीत की जाए। संगठन ने लोगों को उनकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूक करने के लिए समझाइश और संवाद पर जोर दिया है।
पत्र में संबंधित क्षेत्रों में ऐसे लोगों की जानकारी जिला संगठन तक पहुंचाने की भी अपील की गई है। संगठन के अनुसार, समझाइश के बाद भी यदि कोई व्यक्ति प्रार्थना सभा में शामिल होता है, तो उसकी जानकारी भी संगठन को उपलब्ध कराई जाए।
जिला बैठक से पहले मांगी क्षेत्रवार रिपोर्ट
संगठन ने समाज प्रमुखों और पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति की जानकारी तैयार करने को कहा है। आगामी जिला स्तरीय बैठक से पहले यह रिपोर्ट जिला संगठन को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
इन रिपोर्टों के आधार पर संबंधित मुद्दे पर समाज स्तर पर चर्चा कर आगे की दिशा तय करने की बात कही गई है।
संस्कृति और सामाजिक पहचान के संरक्षण पर जोर
सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट संस्कृति, परंपरा, सामाजिक व्यवस्था और आस्था रही है। ऐसे में समाज के लोगों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों तक संगठन की बात पहुंचाने के लिए संवाद और समझाइश का रास्ता अपनाने पर जोर दिया।
संवैधानिक अधिकारों पर भी होगी चर्चा
संगठन के पत्र में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र में संवाद और समझाइश के बाद सामने आने वाली स्थिति तथा संबंधित लोगों की जानकारी के आधार पर आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर समाज स्तर पर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
फिलहाल संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक और संवाद के जरिए स्थिति को समझने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी को आगामी जिला बैठक में रखा जाएगा, जहां इस विषय पर आगे की रणनीति पर चर्चा हो
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





