रायपुर। राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

कार्यक्रम का आयोजन शाम करीब 6 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रस्तावित है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोनों ओर से आवागमन प्रभावित रहेगा।
इन मार्गों पर प्रभावित रहेगा आवागमन
यातायात पुलिस के अनुसार शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक इन मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा—
- तेलीबांधा → भगत सिंह चौक → अंबेडकर/खजाना चौक → शास्त्री चौक → जय स्तंभ चौक → शारदा चौक तक दोनों ओर।
- भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडरब्रिज तक दोनों ओर।
- आनंद नगर चौक से भारत माता चौक एवं कटोरा तालाब चौक तक दोनों ओर।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था बताई है। इनमें—
- गॉस मेमोरियल ग्राउंड
- मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक
- ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
- शांति नगर विमतारा रोड
- सूर्य नमस्कार केनाल रोड
- BTI ग्राउंड, शंकर नगर
शामिल हैं।
आम नागरिकों से यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक बताए गए मार्गों का अनावश्यक उपयोग करने से बचें। अत्यावश्यक कार्य होने पर भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित समय में यात्रा की योजना बनाएं और कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





