नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची के सत्यापन में कई चर्चित नाम भी जांच के दायरे में आए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू समेत कई प्रमुख मतदाताओं को रिकॉर्ड में विसंगतियों के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस जारी होने का मतलब मतदाता सूची से नाम हटाना नहीं है, बल्कि यह सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा है।

दिवंगत बिबेक देबरॉय का नाम भी सामने आया
इस मामले में अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का नाम भी सामने आया है। देबरॉय का नवंबर 2024 में निधन हो चुका था, इसके बावजूद उनका नाम SIR के दौरान नोटिस वाले रिकॉर्ड में दिखाई दिया।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, देबरॉय का रिकॉर्ड पिछली SIR से “unmapped” श्रेणी में था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें उनके निधन की जानकारी है और उनका नाम अंतिम मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव आयोग के निर्देश के तहत पहले से फ्लैग किए गए VVIP/VIP और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कुछ प्रमुख लोगों के नाम दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज जुटाने के लिए ड्राफ्ट रोल में शामिल किए गए थे। इसी प्रक्रिया के कारण देबरॉय का नाम भी नोटिस सूची में दिखाई दिया
33.13 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां
दिल्ली SIR के तहत करीब 97 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई है। इनमें से 33.13 लाख मतदाताओं को उनके विवरण में सामने आई विसंगतियों के आधार पर नोटिस के लिए चिन्हित किया गया है। 20 सितंबर तक 31.63 लाख से ज्यादा नोटिस जारी किए जा चुके थे।
इनमें बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की है, जिनके मौजूदा रिकॉर्ड का दिल्ली में वर्ष 2002 की पिछली SIR वाली मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया। इसके अलावा नाम, उम्र और अन्य विवरणों से जुड़ी तार्किक विसंगतियों को भी नोटिस का आधार बनाया गया है।

कई बड़े नाम सत्यापन के दायरे में
SIR के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य प्रमुख लोगों के रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आए हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मामलों में दस्तावेजों और रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है।
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू का नाम भी विसंगति वाले रिकॉर्ड में सामने आया था। बाद में
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





