
Khabri Chai Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी सफलता साझा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि आकांक्षा की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और यह छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
आकांक्षा ने कहा कि “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है, इसी मिट्टी ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी।” मुख्यमंत्री ने उन्हें 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन और खेल अलंकरण सम्मान से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
Also Read : भूमिगत कोयला खनन: ऊर्जा और पर्यावरण का संतुलन https://khabrichai.com/underground-coal-mining-environment-energy-india/
आकांक्षा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। दुर्ग में जन्मी आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ से फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर 2019 में अपने करियर की शुरुआत की और आज राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट के रूप में पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और समर्पण ने भारत को वर्ल्ड कप जीत में मजबूती दी।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





