चाय पीने से बुजुर्ग वीर साय की हुई मौत !

Khabri Chai Desk : अंबिकापुर जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बासेन गांव के रहने वाले 65 वर्षीय वीर साय की चाय पीने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वीर साय को आंखों की समस्या थी। बुधवार को उन्होंने चाय बनाने के दौरान गलती से शक्कर की जगह घर में रखे कीटनाशक को चाय में डाल दिया और पी लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए।

Also Read : भिलाई में मातर कार्यक्रम के दौरान युवक की चाकू से हत्या https://khabrichai.com/bhilai-matar-program-youth-murder-arsanara/

परिजनों ने तुरंत उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त मेमोरेंडम के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि वीर साय ने जानबूझकर नहीं बल्कि गलती से कीटनाशक का सेवन किया था।
यह घटना घरेलू लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण है, जो यह दिखाती है कि घर में जहरीले पदार्थों को खाने-पीने की चीजों से अलग और सुरक्षित स्थान पर रखना कितना जरूरी है।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel