अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन को मिला दूसरा प्लेटफॉर्म

Khabri Chai Desk : अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के विकास को नई दिशा मिली है। स्टेशन पर एक और प्लेटफॉर्म बनाने की स्वीकृति मिल गई है, जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह अम्बिकापुर की जनता की आकांक्षाओं और सामूहिक प्रयासों की जीत है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस मांग को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब इस परियोजना को एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाना है, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि निर्माण कार्य 10 महीनों में ही पूरा कर लिया जाएगा।

Also Read : रायगढ़ में दिवाली की रात डबल मर्डर, गांव में सनसनी https://khabrichai.com/raigarh-double-murder-on-diwali/

नए प्लेटफॉर्म के निर्माण से ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी, प्रतीक्षा समय में कमी होगी और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। टीएस सिंहदेव ने कहा कि उद्देश्य स्पष्ट है — अम्बिकापुर को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाना। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप और क्षमता दोनों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा।

👉 सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel