अमित शाह बस्तर दशहरा 2025 में होंगे शामिल, मां दंतेश्वरी के दर्शन और मुरिया-सुरिया दरबार में हिस्सा लेंगे

Khabri Chai Desk :  रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और राजनीति के लिए शनिवार का दिन बेहद खास होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व (Bastar Dussehra 2025) के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे हैं।गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और नवा रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विशेष विमान से जगदलपुर रवाना होंगे।

जगदलपुर पहुंचकर वे 12:10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। 12:35 बजे वे सिरहासार भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रतीक 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। शाह यहां मुरिया दरबार और सुरिया दरबार में शामिल होकर परंपरागत रीति-रिवाजों का हिस्सा बनेंगे।

Also Read : https://khabrichai.com/devout-immersion-of-durga-idols-on-vijayadashami/विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, भक्तिमय वातावरण में गूंजे जयकारे

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री दोपहर 3:15 बजे तक जगदलपुर में रहेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में BSF और पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने 19 सितंबर को दिल्ली में गृहमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मां दंतेश्वरी की पवित्र छवि भेंट की थी और बस्तर दशहरे में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel