छत्तीसगढ़ में सेना भर्ती रैलियों का प्रस्ताव, बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार पर मुख्यमंत्री ने की मांग

Khabri Chai Desk : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। इस बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन और नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि बिलासपुर में रक्षा मंत्रालय की भूमि उपलब्ध है, जिसे एयरपोर्ट विस्तार के लिए इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने साथ ही प्रदेश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े विकासात्मक कार्य शुरू करने की भी मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा सेना में भर्ती होने के प्रति विशेष उत्साहित हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूरे प्रदेश में विशेष सेना भर्ती रैलियों आयोजित करने का अनुरोध किया, ताकि युवाओं को देश सेवा का अवसर आसानी से मिल सके।

Also Read : https://khabrichai.com/devout-immersion-of-durga-idols-on-vijayadashami/विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, भक्तिमय वातावरण में गूंजे जयकारे

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने सुझाव दिया कि जब नए नौसैनिक पोत लॉन्च हों, तो उनमें से कुछ का नाम छत्तीसगढ़ की नदियों और क्षेत्रों के नाम पर रखा जाए, जैसे INS इंद्रावती, INS महानदी, INS बस्तर, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हो।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Advertisement Carousel