Khabri Chai Desk : रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी सामान्य गति से चल रही थी। तीसरे जनरल कोच से घना धुआं निकलता देख यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।
घटना के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। धुआं फैलते ही यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक-दूसरे को सतर्क किया और बिना घबराए कोच से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि समय पर ट्रेन रुकने और यात्रियों की सतर्कता से किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई।
Also Read : इनोवा एअरबैग नहीं खुला तो टोयोटा उपभोक्ता को देगी 61 लाख का जुर्माना https://khabrichai.com/toyota-innova-airbag-defect-compensation/
ट्रेन में तैनात टीटीई चंचल कुमार ने सबसे पहले कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद रेलवे अधिकारी और सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए। ट्रेन को शाम 7:41 बजे पोल संख्या 599/21 के पास रोका गया। एसी मैकेनिक, गार्ड और लोको पायलट ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोच में रखे कुछ कागजों में आग लगी थी। किसी तरह के शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के संकेत नहीं मिले। आशंका जताई जा रही है कि किसी यात्री द्वारा जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगी होगी। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रात 8:23 बजे रवाना किया गया और रायगढ़ स्टेशन पर जांच के बाद रात 9 बजे आगे के सफर के लिए भेज दिया गया।
सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.






