बाल दिवस पर छतौद में 216 विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ अदाणी फाउंडेशन का उत्साहपूर्ण महोत्सव संपन्न

Khabri Chai Desk : 15 नवम्बर 2025 बाल दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, छतौद में अदाणी फाउंडेशन द्वारा रंगारंग शैक्षणिक एवं खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से आठवीं तक के 216 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और दिनभर विभिन्न खेल, रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का रोमांच जारी रहा।
कार्यक्रम के तहत आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें पहली कक्षा के लिए “आओ केला खिलाएँ”, दूसरी कक्षा के लिए कुर्सी दौड़, तीसरी के लिए बोरा दौड़, चौथी के लिए जलेबी दौड़, पाँचवीं के लिए फुगा दौड़, छठवीं के लिए मकड़ी दौड़, सातवीं के लिए पत्थर दौड़ तथा आठवीं कक्षा के लिए कंचा–चम्मच दौड़ शामिल थीं। इन गतिविधियों में बच्चों ने फुर्ती, संतुलन, चपलता और टीमवर्क जैसे गुणों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही पेंटिंग, निबंध लेखन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता को भी मंच मिला।

प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी अदाणी फाउंडेशन की ओर से उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष गीता मांडले, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार सिन्हा, शाला सदस्य तथा अदाणी फाउंडेशन की उत्थान टीम के 11 सदस्य शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल तथा सामूहिक भावना को मजबूत करते हैं।

अदाणी फाउंडेशन के हेड – सीएसआर ऑपरेशन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सरकारी व ग्रामीण विद्यालयों के बच्चों को अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराकर शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम खुशी और उत्साह के साथ संपन्न हुआ और यह दिन विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समुदाय के लिए यादगार बन गया।

👉सबसे पहले छत्तीसगढ़ के समाचार जानने के लिए जुड़े हमारे What’sApp Group से : https://chat.whatsapp.com/BQBiZ96FZmA30lvDjaFqta

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel